प्रतीकात्मक तस्वीर / pexels
अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन द्वारा H-1B वीजा आवेदकों और उनके आश्रितों के लिए सोशल मीडिया वेटिंग (जांच) को अनिवार्य किए जाने के बाद वीजा प्रक्रिया पर बड़ा असर पड़ा है। इसी बढ़ी हुई स्क्रूटनी की वजह से भारत में इस महीने होने वाले H-1B वीजा इंटरव्यू को अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने स्थगित करना शुरू कर दिया है।
ब्लूमबर्ग लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, इंटरव्यू स्लॉट जो दिसंबर के मध्य से लेकर महीने के अंत में निर्धारित थे, अब अगले साल की गर्मियों तक के लिए टाल दिए गए हैं। इससे बड़ी संख्या में H-1B कर्मचारी और उनके परिवार वाले अमेरिका के बाहर ही फंस सकते हैं, क्योंकि नए इंटरव्यू स्लॉट महीनों बाद मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें- भारतीय मूल के US प्रतिनिधिमंडल का इजराइल दौरा, हमास हमले की जगह पहुंचे
अमेरिकी दूतावास ने मंगलवार को X पर चेतावनी देते हुए कहा कि पुरानी अपॉइंटमेंट पर पहुंचने वाले आवेदकों को एंट्री नहीं दी जाएगी।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login